योल (कांगड़ा)। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को योल स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हवन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्य मनोहर लाल शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन सुबह आठ से 10 बजे तक शेखर शर्मा और उपेंद्र शर्मा की ओर से दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है।
संवाद