पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर पुलिस ने दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर पुलिस थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गश्त लगा रही थी। इस दौरान पुलिस को चढ़ियार चौक के पास एक कार को रोक कर सवारों से पूछताछ की गई।
शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो कार से एक किलो 412 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपी अमर सिंह (31) और मुकेश (29) निवासी हाथीथां, डाकखाना भुंतर, जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने दो युवकों से चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।