पशु पालन विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप मिश्रा की मौजूदगी में पूर्व सीपीएस नीरज भारती के क
जवाली (कांगड़ा)। जवाली के हार-खब्बल में वीरवार को पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने गो पूजन के साथ गोशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप मिश्रा मौजूद रहे। सबसे पहले पूर्व सीपीएस ने गोशाला में दो गायों की पूजा-अर्चना की। श्री मणिमहेश लंगर सेवादल के संरक्षक रामनाथ शर्मा और अध्यक्ष मनजीत कौंडल ने बताया कि जवाली प्रशासन जो बेसहारा गायों को भेजेगा, उनकी पूरी देखभाल सेवादल की ओर से की जाएगी। इस दौरान सीपीएस नीरज भारती और जस्सी महंत ने 11.11 हजार रुपये दान दिए। इस मौके पर डॉ. मानव, स्वतंत्र सिंह गोगी, राकेश, संजू पंचायत प्रधान चत्तर सिंह, उपप्रधान हार कुमार और विशंभर दास आदि मौजूद रहे।