फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूजन के साथ हार-खब्बल गोशाला का शुभारंभ

Fri, 02 May 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पशु पालन विभाग  के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप मिश्रा की मौजूदगी में पूर्व सीपीएस नीरज भारती के क
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। जवाली के हार-खब्बल में वीरवार को पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने गो पूजन के साथ गोशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर संदीप मिश्रा मौजूद रहे। सबसे पहले पूर्व सीपीएस ने गोशाला में दो गायों की पूजा-अर्चना की। श्री मणिमहेश लंगर सेवादल के संरक्षक रामनाथ शर्मा और अध्यक्ष मनजीत कौंडल ने बताया कि जवाली प्रशासन जो बेसहारा गायों को भेजेगा, उनकी पूरी देखभाल सेवादल की ओर से की जाएगी। इस दौरान सीपीएस नीरज भारती और जस्सी महंत ने 11.11 हजार रुपये दान दिए। इस मौके पर डॉ. मानव, स्वतंत्र सिंह गोगी, राकेश, संजू पंचायत प्रधान चत्तर सिंह, उपप्रधान हार कुमार और विशंभर दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें