फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवक की स्कूटी से पकड़ी आधा किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। पंचरुखी पुलिस ने एक युवक से आधा किलो चरस पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाना प्रभारी नंद लाल शर्मा की अगुवाई में सलियाणा चौक पर नाका लगाया हुआ था। इसी बीच एक युवक स्कूटी लेकर जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी स्कूटी से पांच सौ ग्राम चरस मिली। इस पर पुलिस ने स्कूटी चालक मुकेश कुमार निवासी दैहण पालमपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। वहीं एनडी एंड पीएस एक्ट के अन्य मामले में पुलिस ने एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। 25 सिंतबर को दर्ज इस मामले में खेम सिंह निवासी चुचल रोपा तहसील पधर जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों एक किलो पकड़ी गई चरस के मामले में आरोपी ने ही चरस आगे बेची थी। यह व्यक्ति दिव्यांग है और बैठ कर यह चरस का धंधा करता था। हर बार पुलिस को अपने दिव्यांग होने की बात कर चकमा देता रहा लेकिन पुलिस ने अब इसको पकड़ लिया है। डीएसपी पालमपुर लोकेेंद्र सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें