कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र के गांव ग्योरा में स्थानीय कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया। दंगल की पहली तीन कुश्तियां 6.60 लाख रुपये की करवाई गईं। इसमें हादी ईरान ने साहिल कोहली को अंकों के आधार पर हराया। भूपेंद्र अजनाला ने चिराग दिल्ली को और हुसैन ईरान ने रोहित वारन को हराया। सोनू लंबा नाल ने नरेश दिल्ली, सुमित खन्ना ने पप्पी लंबानाल, मुराद अली ने नक़ाबपोश यूपी को हराया। दंगल में किंग ऑफ रिंग मैच में शिलू लंबा नाल ने राहुल खत्री पठानकोट को हराकर टाइटल अपने नाम किया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर दंगल कमेटी के सदस्य सुरेंद्र सिह, शशि पाल, अर्जुन, सुशवीन पठानिया और रूपेश आदि मौजूद रहे।