फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्ञान-विज्ञान समिति ने छेड़ा नशा मुक्त चुनाव अभियान

Thu, 23 Apr 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से हिमाचल ज्ञान-विज्ञान समिति जिला कांगड़ा ने ‘नशा मुक्त चुनाव’ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पोस्टरों के माध्यम से हर घर और हर मतदाता तक जागरूकता संदेश पहुंचाएगी। समिति की प्रधान स्वर्णलता ने बताया कि अभियान की औपचारिक शुरुआत उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर की जाएगी। उपप्रधान राधा और परविंदर सिंह, महासचिव मनोज, संयुक्त सचिव उपेंद्र और रमेश तथा प्रेस सचिव अनिल ने बताया कि अभियान में संयोजक डॉ. संजय चौधरी, सदस्य उमेश, विजय, उर्मिला राणा, राका कॉल, राजेश, अविनाश और नीलेश शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें