थुरल (कांगड़ा)। तीन दिवसीय ग्वालटिल्ला छिंज मेला नौण (थुरल) बुधवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ मेला कमेटी ने झंडा रस्म के साथ शुरू किया। थुरल के व्यवसायी मुनीष राणा ने बतौर मुख्यातिथि टमक बजाकर रस्म निभाई।
मेला कमेटी के प्रधान मोहर सिंह राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अपनी ओर से मेला कमेटी को 21 हजार रुपये दिए। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्य, पंचायत सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।