गुरु मां को स्मृति चिन्ह भेंट करते रवींद्र बिट्टू एवं अन्य। जागरूक पाठक।
बैजनाथ (कांगड़ा)। आध्यात्मिक यात्रा पर हिमाचल पहुंचीं गुरुमां भीमा (डॉ. मीना महाजन) ने जिले के प्रमुख शक्तिपीठों और ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां चामुंडा, बज्रेश्वरी, ज्वाला, चिंतपूर्णी, बगलामुखी मंदिरों के साथ प्राचीन बैजनाथ शिव मंदिर में भी माथा टेका। गुरु मां ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देती हैं और समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने आत्म-जागरूकता, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता रविंद्र बिट्टू, शशि राणा, रविंद्र राव, मंदिर ट्रस्टी मनीष शर्मा तथा असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर मनोज सहगल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद