फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: होली मेला में गुरनाम भुल्लर और इशांत भारद्वाज मचाएंगे धमाल

Thu, 21 Mar 2024 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए एसडीएम  नेत्रा मेत्री।
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। राज्य स्तरीय पालमपुर होली मेला शुक्रवार 22 मार्च से शुरु हो जाएगा। 22 से 25 मार्च तक चलने वाले इस मेले में इस बार पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर और पहाड़ी फेम इशांत भारद्वाज समेत कई कलाकार लोगों को मनोरंजन करेंगे। 22 मार्च को मेले का शुभारंभ उपायुक्त उपायुक्त हेमराज बैरवा करेंगे। इसके अलावा बालीवुड गायक अरविंद राजपूत और दीपेश राही भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले में इस बार 98 प्रतिशत हिमाचल के कलाकारों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन

मेले में इस बार करीब 200 से अधिक छोटे बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। एसडीएम नेत्रा मेती ने कहा कि मेले इंडियन आइडल कुमार साहिल और पहाड़ी फोक गायिका वर्षा कटोच भी प्रस्तुति देंगे। 23 मार्च को सांस्कृतिक संध्या में बालीवुड गायक अरविंद राजपूत व वायस ऑफ इंडियन आइडल दीपेश राही समेत अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 24 मार्च को मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी फेम गुरनाम भुल्लर और पंजाबी गायक जानी माही में लोगों में अपना धमाल मचाएंगे। मेले की 25 को आखिरी सांस्कृतिक संध्या में गौरव कौंडल वायस ऑफ पंजाब, अनु शर्मा, पायल ठाकुर और अन्य कलाकार लोगों को मनोरंजन करेंगे। इस मौके पर डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा और एपीआरओ अनिल धीमान मौजूद रहे।


मेले में यह होंगे मुख्यातिथि
एसडीएम नेत्रा मेती ने कहा कि 22 मार्च को मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त हेमराज भैरवा और एडीसी सौरभ जस्सल पहुंचेंगे, 23 मार्च को एसपी शालिनी अग्निहोत्री, 24 मार्च को राज्य सूचना आयुक्त आईएएस (रिटायर्ड) एसएस गुलेरिया मुख्यातिथि और कृषि विवि के कुलपति डाॅ. डीके वास्ता विशेष अतिथि और मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में गृह सचिव ओंकार चंद शर्मा मुख्यातिथि होंगे।
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड और एसडीएम कार्यालय की पार्किग भी खुली रहेगी : डीएसपी
डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि होली मेले में पुराना बस स्टैंड और एसडीएम कार्यालय की पार्किग भी लोगों के लिए खुली रहेंगी। पार्किंग के लिए कुछ स्कूल प्रबंधनों से भी बात चल रही है। जिससे स्कूलों के मैदान में भी पार्किग की व्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें