देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हवा के एक झोंके ने शुक्रवार शाम को दिल्ली के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ गिरा दिया। शाम को जसवां परागपुर विधानसभा के तहत गंगोट पंचायत के गांव मोइन में ऐसा अंधड़ आया कि नानी के आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची को हमेशा के लिए छीन ले गया।
सीढ़ियां गिरने से बच्ची की मौत से दिल्ली के पिरवार के साथ मोइन गांव के श्याम लाल का परिवार भी सदमे में हैं। बच्ची का नाम आयशाना था और वह अपनी नानी के घर दिल्ली से आई हुई थीं। इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।
वहीं, पंचायत के पूर्व प्रधान संजीव शर्मा ने बताया की बच्ची कि दुखद मौत से हर कोई इलाके में स्तब्ध है। अधंड़ के कारण यह हादसा हुआ। गांव के सभी लोगों की आंखें नम है कि आंगन में अठखेलियां कर रही बच्ची अब इस दुनिया में नहीं है।