फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचाना सरकार का ध्येय : चंद्र

विज्ञापन
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ठंगर गांव में उठाऊ पेयजल योजना के स्त्रोत का शिलान्य
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पेयजल योजनाओं के स्रोतों को सुदृढ़ कर हर घर तक नल से शुद्ध जल पहुंचाना प्रदेश सरकार का ध्येय है। यह विचार कृषि मंत्री ने मंगलवार को जवाली क्षेत्र के तहत ठंगर गांव में 54 लाख से निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल योजना के स्रोत सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना के बनने से क्षेत्र की चार पंचायतों के लगभग 3,700 लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

पूर्व सरकार के कार्यकाल में पानी के पाइप डालने पर ज्यादा जोर दिया गया, लेकिन पानी के स्रोतों को नजरअंदाज किया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को पानी की कमी से जूझना पड़ा। प्रदेश सरकार पाइप लाइन, पानी के टैंक और पानी के स्रोतों को सुदृढ़ कर हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने बताया कि जायका परियोजना के अंतर्गत मनभरी और ठंगर क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग 161 लाख रुपये की लागत से सिंचाई चैनल बनाए जाएंगे, जिससे लगभग 35 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लावारिस पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार योजना तैयार कर रही है। इस मौके पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष के समयबद्ध निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें