नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नगरोटा बगवां ने प्रदेश सरकार से 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों को प्रदान करने की मांग की है। एसोसिएशन की शहरी एवं ग्रामीण इकाई की बैठक हरिकर्ण महादेव मंदिर 53 मील में खंड अध्यक्ष ईश्वर दास चौधरी और अरिन चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लंबे समय से संघ की लंबित मांगों को पूरा न करने पर गहरी नाराजगी जताई गई। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि मांगे पूरी न होने पर पेंशनर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। प्रेस सचिव सुभाष चौधरी ने बताया कि बैठक में पेंशनरों ने कम्युटेशन, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट का बकाया और 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की देय किस्तों, मेडिकल बिलों और पे मैट्रिक्स के लंबित मामलों का भुगतान न करने पर नाराजगी जताई।