रैहन (कांगड़ा)। पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई नूरपुर की त्रैमासिक बैठक जवाली में जिलाध्यक्ष मनोज वालिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज वालिया ने कहा कि पुलिस विभाग में 2016 से 2021 के मध्य सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सरकार द्वारा डीए और अन्य वित्तीय लाभ नहीं दिए हैं, जिससे पेंशनरों में सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने मांग की सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों के जो वित्तीय लाभ लंबित है उनकी जल्द अदायगी की जाए। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएसपी जवाली बीरी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। बैठक में पुलिस विभाग के पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श किया।