फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत कुटवासी के गनोड़ के एक घर से चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के मालिक महेश चंह ने बताया कि वह परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते हैं और शुक्रवार सुबह ही करीब चार बजे घर पहुंचे थे। जैसे ही घर का मुख्य गेट खोला तो पत्ता चला कि घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और अंदर सभी कमरों सामान बिखरा पड़ा था। वहीं छानबीन करने पर पता चला कि चोर करीब 25 बैड शीट सहित अन्य कुछ सामान और कुछ नकदी चुराकर ले गए हैं। इसकी रिपोर्ट उन्होंने फतेहपुर थाना में दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी फतेहपुर राजिंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।