फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जसूर में फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं हटाया तो जब्त होगा सामान

Sat, 21 Sep 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जसूर कस्बे में पैदल राहगीरों के लिए बने फुटपाथ पर पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। जसूर के प्रमुख कारोबारी क्षेत्र में फुटपाथ पर सामान सजाने पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसको लेकर जसूर बाजार में शुक्रवार देर शाम पुलिस की टीम ने जायजा लिया और कारोबारियों को चेतावनी दी। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि कारोबारी अपना सामान फुटपाथ से हटा लें नहीं तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। नूरपुर प्रशासन को काफी समय से ऐसी शिकायतें आ रही थी
विज्ञापन


कि कस्बे में मुख्य बाजार के अलावा शगुन गली में कुछ कारोबारी अपनी दुकानों का सामान फुटपाथ पर रख रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में नूरपुर प्रशासन ने जसूर व्यापार मंडल की एक बैठक अपने कार्यालय में आयोजित की। व्यापार मंडल को इस मामले में अपनी भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। जसूर कस्बे में व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू महाजन ने सभी ऐसे व्यापारियों से आग्रह किया कि एसडीएम के निर्देशों का पालन करें। अगर नहीं मानें प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा, जिसके बाद व्यापार मंडल कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें