फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खोखे से चुराया सामान

Fri, 03 Apr 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। शहर के चौगान बाजार में इंडोर स्टेडियम से सटी खोखा मार्केट में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक खोखे में सेंध लगाकर करीब चार से पांच हजार रुपये का सामान चोरी किया। दुकानदार प्रकाश चंद ने बताया कि वीरवार सुबह जब खोखा खोला तो पीछे की ओर से टिन की कुंडी खुली हुई थी। खान-पान, पेय पदार्थ सहित अन्य चार-पांच हजार रुपये का सामान भी गायब था। उन्होंने बताया कि बीते करीब एक-डेढ़ साल पहले भी चोरों ने दो-तीन खोखो में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त के लिए होमगार्ड की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे लगवाने की गुहार लगाई है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें