फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गगल और बनोई में दो महिलाओं के गले से झपटीं सोने की चेन

Sun, 21 Jul 2024 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कागड़ा)। पुलिस थाना गगल के तहत चेन स्नेचर महिलाओं के एक गिरोह ने यहां पर दो स्थानीय महिलाओं के गले से सोने की चेन पर बड़ी चालाकी से हाथ साफ कर लिया। जब महिलाओं को इस चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत गगल बाजार में कुठमां की रहने वाली महिला सरला देवी ने बताया कि जब वह गगल में अपने घर जाने के लिए बस में चढ़ने लगी, उसी समय पांच से छह महिलाओं ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

सरला देवी ने बताया कि उसने सोचा यह महिलाएं भी बस में चढ़ने लगी होंगी, लेकिन वे महिलाएं बस में नहीं चढ़ीं। जब घर पहुंच कर देखा कि गले में डाली हुई सोने की चेन नहीं थी। इसके तुरंत पुलिस थाना में अपनी सोने की चेन गुम होने की शिकायत दी। वहीं, बनोई में भी एक महिला सकीना बीबी, जो कि जवाली की रहने वाली है और अपनी बेटी, जिसका ससुराल बंडी में है उसके पास जाने के लिए बनोई में बस से उतरी और बंडी को जाने के लिए खड़ी गाड़ी में बैठने लगी। सकीना ने बताया कि जब वह गाड़ी में बैठने लगी तो पांच से छह महिलाओं का एक झुंड भी उस गाड़ी के पास पहुंच गया और महिलाओं के झुंड ने उसे घेर लिया और वह महिलाएं गाड़ी में नहीं चढ़ीं। यह महिलाएं वहां से एक सफेद रंग की कार की तरफ चली गई। सकीना ने बताया कि जब उसने अपने गले में देखा तो सोने की चेन नहीं थी।
गगल पुलिस को जैसे ही इस गिरोह की जानकारी मिली तो तुरंत ही एसआई चमन सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल इस गिरोह की तलाश में जुट गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। गगल और बनोई में एक ही समय पर चेन स्नेचिंग की दोनों घटनाओं को इस गिरोह ने अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो गाड़ियां संदिग्ध लग रही थीं। इस घटनाक्रम की जानकारी अन्य पुलिस थानों को भी दे दी गई है। एसआई चमन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें