फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह की रैपुर पंचायत के गांव सालन में मंगलवार सुबह 11ः00 बजे के करीब चोर एक घर से घुस सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ा ले गए। सुरेश कुमार ने बताया कि वह निजी काम से मारंडा गए थे। घर पर कोई नहीं था। जब करीब 11:30 बजे घर लौटे तो बरामदे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को ग्रिल बंद करते देखा। शक होने पर जैसे ही उन्होंने आवाज दी तो आरोपी भाग गया। घर के भीतर जाने पर ग्रिल का टूटा ताला मिला और कमरे में अलमारी खुली थी। सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि करीब 3 तोले सोने के गहने, कुछ चांदी के जेवर और लगभग 5,000 रुपये नकद चोरी हुए हैं। घटना की सूचना तुरंत पंचायत प्रधान राजीव को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना भवारना के प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही छानबीन शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें