फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शहीद विक्रम बतरा काॅलेज में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। शहीद विक्रम बतरा काॅलेज में जल्द लड़कियों का छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) बनेगा। करीब पांच करोड़ से बनने वाले हॉस्टल का टेंडर हो गया है, जो चार मंजिला होगा। इसमें 60 छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी। हॉस्टल को बीएसएनएल (सिविल विंग) तैयार करेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पांच अक्तूबर को इसका भूमिपूजन करेंगे। हॉस्टल बनने से दूरदराज से यहां पढ़ाई कर रहीं छात्राओं को रहने की सुविधा मिलेगी। काॅलेज में अभी एक छात्र हॉस्टल ही है, लेकिन अब लड़कियों का भी हॉस्टल बन जाएगा। चार मंजिला हॉस्टल पर करीब चार करोड़ 90 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। काॅलेज प्रशासन ने यहां पर गर्ल्स हॉस्टल बनाने की सरकार से मांग रखी थी, जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिया है। एसडीओ बीएसएनएल (सिविल) नवीन कायस्था ने कहा कि कॉलेज में बनने वाले गर्ल्स हॉस्टल का टेंडर हो गया है। भवन को एक साल के अंदर तैयार कर दिया जाएगा। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि शहीद विक्रम बतरा काॅलेज में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेगा। इस को जल्द तैयार करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने इसके लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। पांच अक्तूबर को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर इसका शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें