फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैत में बच्चों को दिए योग के टिप्स, सेहत को लेकर भी किया जागरूक

Tue, 14 May 2024 03:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बरोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में योगाभ्यास करते हुए बच्चेद्ध
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। आयुर्वेदिक हेल्थ एवं वैलनेस केंद्र रैत शाखा के योग इंस्ट्रक्टर उद्यालक और अनुराधा शर्मा ने योग सत्र का आयोजन किया गया। बरोट स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में संयुक्त रूप से जेबीटी अध्यापक अनिल कुमार के सानिध्य में नौनिहालों के लिए डॉ. भवानी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


इसमें अन्य आसन प्राणायामों के साथ विशेष रूप से तनावरहित और स्मरण शक्ति वृद्धि के लिए भ्रामरी उदगीत का अभ्यास करवाया गया, साथ में बच्चों को सेहतमंद रहने के लिए फास्ट एवं जंक फूड से परहेज एवं संतुलित भोजन और नित्य प्रात योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 40 बच्चों सहित अध्यापक वर्ग रजनी धीमान, आशा देवी और अन्य कर्मचारी वर्ग शशि बाला और लज्जा देवी भी योग सत्र में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें