फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: किसानों को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

Sat, 15 Jun 2024 03:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बागवानी विभाग की ओर से मशरूम डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट पालमपुर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. कमलशील नेगी ने बतौर मुख्यातिथि प्रतिभागियों संबोधित करते हुए कहा कि किसान मशरूम की खेती करके अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और एक पौष्टिक आहार अपने परिवार को उपलब्ध करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बागबानी विभाग की ओर से मशरूम उत्पादन के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं ताकि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। इस अवसर पर विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र पटियाल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग ने इस प्रशिक्षण शिविर में किसानों को मशरूम की खेती उसकी बीमारियों, मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। मशरूम उत्पादक डॉ. सुनील कुमार ने भी किसानों को संबोधित किया। इस अवसर डॉ. सुबोध चंद्र, डॉ. नीरज शर्मा सुलह और डॉ. अनिल ठाकुर आदि ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें