देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरा में कॅरिअर काउंसलिंग सेल के तत्वाधान से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय सार्वजनिक बोलने और साक्षात्कार की कला में महारत हासिल करना रहा। प्राचार्य डॉ. रविंदर सिंह गिल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मनदीप सिंह और विकास रहे। डॉ. मनदीप सिंह ने विद्यार्थियों के साथ सॉफ्ट स्किल्स, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और लाइव स्किल आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके तहत सार्वजनिक रूप से बोलना लाभ के बारे में बताया गया कि एक अच्छा सार्वजनिक वक्ता होने के लाभ दूरगामी हैं और यह विद्यार्थी के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। सार्वजनिक रूप से बोलते समय विद्यार्थी के सामने आने वाली चुनौतियों और आपके सार्वजनिक बोलने के कौशल को बेहतर बनाने के लिए मूल्यवान विचार सांझा किए। कार्यक्रम में प्रो. मोनिका, प्रो. निशा, प्रो. परवीन, डॉ. मंजू कुमारी और प्रो. शिवानी उपस्थित रहे।