फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिल्ली में अपने जौहर दिखाएगी गतका टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
रैहन(कांगड़ा)। प्रदेश की गतका टीम 9वीं नेशनल गतका खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज दिल्ली पहुंच गई। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम में बडू साहिब, पांवटा साहिब और कांगड़ा (डाडासीबा) से खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनमें शौर्य कंवर, अभिनव कौशल और सक्षम वर्मा विशेष रूप से शामिल हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश से पहली बार लड़कियों की टीम भी नेशनल स्तर पर भाग ले रही है, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। टीम के साथ गतका कोच अर्शदीप सिंह और अमर सिंह भी मौजूद हैं। गतका एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शुभकरण सिंह ने बताया कि गतका पंजाब का पारंपरिक खेल है, जो आत्मरक्षा की कला पर आधारित है। पिछले वर्ष खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिमाचल के एक खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इस बार नेशनल गतका खेल में हिमाचल से विभिन्न आयु वर्गों के 39 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें