फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर ::: हरोट गांव में उपभोक्ताओं को वितरित किए गैस सिलिंडर

Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
मंगलवार (13 अक्तूबर 2026) के अंक में अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। उपमंडल जयसिंहपुर के हरोट गांव में उपभोक्ताओं को मंगलवार सुबह गैस सिलिंडर मिलने से बड़ी राहत मिली। सोमवार को गाड़ी देरी से पहुंचने के कारण कई उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल सके थे। इस समस्या को मंगलवार के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। चढ़ियार गैस एजेंसी के संचालक सुशील कुमार ने उपभोक्ताओं को जल्द आपूर्ति का आश्वासन दिया था। इसके बाद मंगलवार सुबह ही गैस की गाड़ी गांव पहुंची और वितरण किया गया। हरोट पंचायत के पूर्व प्रधान कमल जसरोटिया ने बताया कि सुबह ही गाड़ी पहुंच गई थी। जिन उपभोक्ताओं को सोमवार को सिलिंडर नहीं मिल पाए थे, उन सभी को आपूर्ति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें