फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नंदरूल पंचायत में नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर

Mon, 20 Apr 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विकास खंड कांगड़ा की नंदरूल पंचायत के वार्ड-1, 2 और 6 में रसोई गैस आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एचपी और इंडेन गैस सिलिंडर की गाड़ी इन वार्डों तक नहीं पहुंच रही। लोगों को करीब एक किलोमीटर दूर से सिलिंडर ढोकर लाने पड़ रहे हैं। पंचायत के पूर्व उपप्रधान संजीव कुमार ने इस समस्या को लेकर विधायक आरएस बाली, एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा और एपीएमसी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह (नीशु मोंगरा) से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। उन्हें खाली सिलिंडर सिर पर उठाकर दूर तक ले जाना पड़ता है और फिर भरा सिलिंडर वापस घर तक ढोना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें