फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंज छिंज मेले में दी जाएगी सवा लाख की माली

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज में चार अप्रैल को होने वाले छिंज मेले में इस बार 1.25 लाख की बड़ी माली दी जाएगी। शनिवार को सीता राम मंदिर में मेला कमेटी के प्रधान गंधर्व सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि दुकानदारों को कमेटी की ओर से मीटर के हिसाब से दुकान लगाने के लिए जगह दी जाएगी। इस मौके पर यह भी निर्णय लिया गया कि तीन अप्रैल को लोकल पहलवानों की कुश्तियां करवाई जाएंगी। इस दिन गैर हिमाचली पहलवानों की कुश्तियां नहीं होंगी। जबकि चार अप्रैल को बड़े पहलवानों की कुश्तियां करवाई जाएंगी। इस मौके पर समस्त कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें