फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पंजाब-हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र में चोरी-छिपे होने वाले अवैध खनन के खिलाफ नूरपुर पुलिस की मंगलवार को बड़ी कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। नूरपुर के डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मैरा-बटराह में अचानक दबिश दी। खड्ड में जिस समय पुलिस ने छापा मारा तो उस दौरान कई मशीनें अवैध खनन कर रही थीं। पुलिस ने मौके पर अवैध खनन में लगीं पांच जेसीबी मशीनें, एक टिपर और तीन ट्राले जब्त कर लिए। इस मौके पर अवैध खनन कर रहे कई वाहन चालक अपने वाहनों के साथ भाग गए। जबकि कई वाहन चालक अपने वाहन खड्ड में छोड़ कर भाग गए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मैरा-बटराह की चक्की खड्ड में बडे़ पैमाने पर अवैज्ञानिक ढंग से अवैध खनन हो रहा है। जानकारी मिलते ही डीएसपी की अगुवाई में 20 पुलिस के जवानों की टीम ने सादे कपड़ों में कई रास्तों से अचानक छापा मार दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अभियान के दौरान अवैज्ञानिक ढंग से अवैध खनन में लगी पांच जेसीबी मशीनों सहित एक टिपर और तीन ट्रालों को जब्त करके अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के जब्त किए गए सभी वाहन क्रशर मालिकों के लग रहे हैं, जिनकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धारा 188 व 379 सहित मिनरल्स एंड माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें