ज्वालामुखी में देवी तालाब से रेस्क्यू किये गए सांप के बच्चे। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शहर के देवी तालाब के समीप मंगलवार को सांप के चार बच्चे (सपोले) दिखाई देने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत स्नेक मित्र मनीष शर्मा को दी। मनीष शर्मा मौके पर पहुंचे और चारों सपोलों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। इसके बाद उन्होंने सपोलों को आबादी से दूर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। मनीष शर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में सुरक्षित व सूखे स्थान की तलाश में सांप अक्सर रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यूअर या वन विभाग को सूचित करें। संवाद
ज्वालामुखी में देवी तालाब से रेस्क्यू किये गए सांप के बच्चे। संवाद