फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ से धर्मशाला को निकले चार पैराग्लाइडर पायलटों ने बल्ला में की आपात लैंडिंग

Wed, 16 Oct 2024 03:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ान भर धर्मशाला के लिए निकले चार विदेशी पायलटों को पालमपुर के बल्ला में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। बल्ला में चारों पैराग्लाइडर खेतों में सुरक्षित उतरे और वापस चले गए। पालमपुर के बल्ला में आपात लैडिंग करने वाले चारों पैराग्लाडर फ्रांस के थे जिनमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को बीड़ से फ्रांस निवासी पोलाइन, लीजा, अनिलीयो और मारिया ने उड़ान भरी थी। चारों फ्री फ्लायर ने बीड़ से धर्मशाला आने का लक्ष्य रखा था। दोपहर बाद धौलाधार की पहाड़ियों पर घने बादल छा गए जिस कारण विजिविलिटी कम होने के कारण उन्होंने लैंड करने का निर्णय लिया। पालमपुर के बल्ला में चार पैराग्लाइडरों को देखकर ग्रामीणों का हुजूम भी उन्हें देखने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान पैराग्लाडरों ने बताया कि वे बीड़ से धर्मशाला के लिए निकले थे, लेकिन घने बादल के कारण दृश्यता कम होने के कारण उन्होंने लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें