गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत गुलेर में प्रवासियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय युवाओं ने प्रवासियों के साथ मारपीट की है।
चार स्थानीय निवासी लड़के देर रात को करीब 11 बजे गुलेर गठूत्तर रोड पर जा रहे थे। इस दाैरान उनका प्रवासियों से झगड़ा हो गया। इस घटना में चार प्रवासी मजदूर मामली रूप से घायल हुए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी हरिपुर में करवाया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हरिपुर मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। संवाद