फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर में दो युवकों से पकड़ी साढ़े चार किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस ने दो युवकों से बड़ी मात्रा में चरस बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को पालमपुर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच रात करीब एक बजे सब्जी मंडी पालमपुर के पास से जा रही गाड़ी को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस ने जब गाड़ी में बैठे युवकों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक उतर नहीं दे पाए। यह देख पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को करीब चार किलो 538 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने रफीक और राजेश तहसील पधर जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। इससे नशे के खिलाफ छेड़ी गई पुलिस की मुहिम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उधर, डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें