फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जांगल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम का किया स्वागत

विज्ञापन
जांगल में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक और अन्य
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। उपतहसील आलमपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत जांगल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत समारोह जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जयराम ठाकुर पालमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनका काफिला जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जांगल पहुंचा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंद्र राणा, आलमपुर मंडल अध्यक्ष हनुमंत शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह जोली, विनीत भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामरतन शर्मा, अजय पठानिया, राजेश सुघा तथा जयसिंहपुर वार्ड के जिला परिषद सदस्य संजीव ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। जयराम ने सभी से एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें