फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: वन भूमि को बना डाला डंपिंग साइट, अधिकारी गहरी नींद में

Thu, 18 Apr 2024 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम के वार्ड नंबर 17 खनियारा, कंड और दाड़नू आदि में सड़क के किनारे वन विभाग की जमीन को कुछ निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों ने डंपिंग साइट बना डाला है। जमीन पर प्लॉट बनाने के लिए कटिंग के कार्य के दौरान निकलने वाला मलबे को वन भूमि में ठिकाने लगाया जा रहा है। पुराने भवनों को डिसमेंटल करने के बाद निकलने वाला कंकरीट का मलबा भी वन भूमि पर फेंका जा रहा है। जिससे जहां एक तरफ वन भूमि तो दूसरी तरफ पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वन भूमि पर मलबे के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए गए हैं। हवा आदि चलने पर धूल मिट्टी के कण उड़कर लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दूसरी तरफ बारिश होने पर यह मिट्टी पानी में घुलकर इधर-उधर पसर रही है, लेकिन जिला मुख्यालय से सटे क्षेत्र में पर्यावरण और वन भूमि को पहुंच रहे नुकसान से अनभिज्ञ बनकर वन विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं। स्थानीय लोगों सुरेश कुमार, वीरेंद्र, जयराम और सुशील ने वन विभाग से वन भूमि पर फेंके जा रहे मलबे के मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें