खुंडियां/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिहरी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर उद्घाटन समारोह में में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल उपप्रधानाचार्य मीरा कुमारी ने शिरकत की। इस शिविर उद्घाटन पर स्वयं सेवकों में छात्राओं ने हिमाचली संस्कृति के तहत लोकनृत्य और गीत संगीत कर सबका दिल मोह लिया। शिविर में 30 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। एनएसएस प्रभारी अभय कुमार और मीना कुमारी ने बताया कि यह शिविर सात दिन तक चलेगा। संवाद