फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जसूर में तीन माह से फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य बंद, कारोबारी परेशान

Mon, 23 Sep 2024 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। व्यापारिक कस्बे जसूर में फोरलेन परियोजना के तहत कस्बे में फ्लाईओवर निर्माण का कार्य गत तीन माह से ठप पड़ा है। इसके चलते कस्बे के व्यापारियों के सब्र का बांध अब टूटने के कगार पर है। तीन वर्ष पहले शुरू हुए इस फ्लाईओवर में करीब 32 पिलरों का निर्माण जाना था, जिनमें लगभग 26 के करीब बनकर तैयार हुए है, जबकि बाकी आधे अधूरे पड़े हैं। वहीं, इन पिलरों की कैपिंग का कार्य गत दो वर्ष के करीब शुरू हुआ था, जिनमें अभी तक नाम मात्र ही तैयार हुए हैं।
विज्ञापन

इनमें से पिलर नंबर 13 और 15 की कैपिंग हेतु लगाई गई लोहे की शटरिंग पिछले वर्ष नवंबर में लगाई गई थी। कंपनी की लचर कार्य प्रणाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 11 माह बाद भी इस लोहे की शटरिंग को कंपनी खोलने में नाकाम रही है। कस्बे के व्यापारी वर्ग का कहना है कि एनएचएआई की ओर से निर्माण कंपनी को दिसंबर 2024 तक फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने की डेडलाइन दी गई है। तीन वर्ष पूर्व शुरू हुए इस कार्य के चलते जसूर कस्बे में व्यापारियों पर के कारोबार पर इसका भारी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब धनतेरस, दिवाली और करवाचौथ आदि पर जसूर में धूल-मिट्टी के चलते कारोबार न के बराबर रहने की आशंका से व्यापारी वर्ग में मायूसी और बेचैनी है।
उम्मीदें हो रही धूमिल
कस्बे के दवा विक्रेता मुकुल धीमान, रॉकी महाजन, सूरज महाजन आदि का कहना है कि इस कार्य के चलते उनका व्यवसाय आधा रह गया है। कपड़े और मनियारी के कारोबारी लक्की, कल्लू शर्मा, रमन मेहरा, राधे, अर्जुन महाजन, मोंटू महाजन के अलावा बर्तनों के कारोबारी अंकित वर्मा, नरेश अग्रवाल, करियाना व्यापारी नितिन महाजन, नंदू शर्मा, कालू, मुनीश तुली, अजय शर्मा, नीरज ठाकुर, अश्विनी, पुनीत, विवेक शर्मा, गोटू और जीत चौधरी आदि का कहना है कि फोरलेन निर्माण कंपनी की मनमानी से जसूर के कारोबारी त्रस्त हो चुके हैं। इतनी लंबी अवधि में यह फ्लाई ओवर तैयार हो जाना चाहिए था, लेकिन जिस तरह से गत तीन माह से यह निर्माण काम ठप पड़ा है, इसके जल्द बनने की उम्मीद धूमिल है।
विज्ञापन

प्रशासन को सौंपेंगे ज्ञापन
व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान राजू महाजन, वार्ड मेंबर राजीव नैय्यर, अंकित वर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान आदि ने फोरलेन के ओवर ब्रिज के कार्य को जल्द शुरू किए जाने की मांग प्रशासन व एनएचआई से की है। इन लोगो ने कहा है कि जल्द प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपकर कार्य शुरू करने का ज्ञापन सौंपा जाएगा और एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू न होने पर कम्पनी के खिलाफ कस्बे में व्यापारियों के सहयोग से धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार की जाएगी।

कोट्स
कस्बे में फ्लाईओवर निर्माण कार्य जल्द तेज गति पकड़ेगा। कंपनी की ओर से कस्बे में फ्लाईओवर निर्माण हेतु ढिलाई बरती गई है। निर्माण कंपनी पर दबाव बनाकर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

- विकास सुरजेवाला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें