खबली छींज मेले की झंडा रस्म अदा करते मेला कमेटी के सदस्य ।
मेले में कुश्ती के अलावा खेल प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
डरोह (कांगड़ा)। क्षेत्र के खबली मैदान में 18 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय छिंज मेले की झंडा चढ़ाने की रस्म शनिवार को मेला मैदान में कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार राणा की उपस्थिति में अदा की गई। इस रस्म के दौरान कमेटी प्रधान तरसेम सिंह राणा, सचिव उपेंद्र कटोच, ग्राम पंचायत बसकेहड़ के प्रधान भूपिंदर सिंह राणा, पूर्व कमेटी प्रधान ध्रुव सिंह, रविंद्र मल्लू, दर्शन सिंह राणा, जगदीश चंद, तिलक राणा, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान प्रताप सूद, जसवंत सिंह, राज कुमार, संजय कुमार, पुरषोतम चौधरी, घनश्याम, मोहन लाल, जीवन सिंह, शशि भूषण, सुरिंद्र नाथ सहित अन्य मेला कमेटी सदस्य मौजूद रहे। मेला कमेटी प्रधान तरसेम सिंह राणा ने बताया कि 18 और 19 अप्रैल को लड़कों की कबड्डी, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और रस्साकशी खेल का आयोजन किया जाएगा। वहीं, तीन दिन तक कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बड़ी माली 20 अप्रैल को शाम 3 बजे आयोजित होगी। 18 अप्रैल को मेले का शुभारंभ मेला संस्थापक स्व. सोंकी राम की धर्म पत्नी सीता देवी की ओर से किया जाएगा। मेले के दूसरे दिन विटू ज्वैलर्स भवारना मुख्य अतिथि होंगे। मेले के समापन पर इलाके के प्रमुख समाज सेवी भुवनेश सूद मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत कर पहलवानों को इनाम बांटेंगे।