फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ब्यास नदी से अवैध रूप में रेत-बजरी ले जाते पांच ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव पुलिस ने कंगेहण में ब्यास नदी से अवैध रूप से रेत-बजरी ले जा रहे पांच ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस ने सभी पांच ट्रैक्टर पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मौके पर ही जुर्माने की कुल 25 हजार रुपये की राशि वसूल कर ली गई। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम (एमवीआई एक्ट) के तहत 16 वाहनों के चालान काटे गए। इन चालानों के एवज में मौके पर ही 6,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें