न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी के पांच विद्यार्थी टॉप-10 में
शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में शाहपुर के न्यू ईरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश में टॉप-10 में जगह बनाई। एंजल धीमान और वंशिका अवस्थी ने 692 अंक लेकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया। एंजल भविष्य में सर्जन बनकर देश की सेवा करना चाहती है। एंजल के पिता दुकानदार और माता अध्यापिका है। इशिता ने 690 अंक लेकर प्रदेश में सातवां स्थान इशिता भविष्य में पायलट बनना चाहती है। इशिता के पिता ड्राइवर और माता आंगनबाड़ी वर्कर है। युवांशी और यादिका चंदेल ने 687 अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया। युवांशी के पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर और माता ग्रहिणी है। यादिका के पिता इलेक्ट्रीशियन और माता गृहिणी है। युवांशी का कहना है कि वह भविष्य में हृदय रोग विशेषज्ञ बनाकर अपनी सेवाएं देंगी। वहीं, यादिका डॉक्टर बनकर सेवाएं देंगी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष कंचन सिंह भडवाल, निदेशक नेत्र सिंह, कार्यकारी निदेशक सुषमा गुलेरिया, मुख्याध्यापक वनिता और प्रधानाचार्य सचिन पगरोत्रा ने स्कूल अध्यापकों, बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई दी।