फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पपरोला में पांच दिवसीय ठारू मेला कल से

Tue, 21 Apr 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। पपरोला में पांच दिन तक चलने वाला ठारू मेला 22 अप्रैल से शुरू होगा। मेले कमेटी के पदाधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मेले में रस्साकशी, मटका फोड़, चेयर रेस, बच्चों और महिलाओं के लिए आकर्षक खेलें आयोजित की जाएंगी। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती रहेगी। 24 अप्रैल को 60 किलो भार वर्ग के पहलवान, 25 अप्रैल को 75 किलो भार वर्ग की कुश्ती आयोजित की जाएगी। 26 अप्रैल को बड़ी माली होगी। पहली कुश्ती के विजेता को 11 हजार, 75 किलो भार वर्ग की कुश्ती के विजेता को 21 हजार का इनाम और बड़ी माली के विजेता को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। महिलाओं और बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं 24 और 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें