फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मछली सप्लाई की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचा चालक

Sun, 10 Mar 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डाडासीबा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत शनिवार को डाडासीबा पुल के करीब सड़क पर मछली सप्लाई करने वाली गाड़ी पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


यह गाड़ी कांगड़ा से डाडासीबा की ओर आ रही थी कि अचानक डाडासीबा पुल के करीब मोड़ काटते समय इस गाड़ी ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला इस संदर्भ में दर्ज नहीं हुआ है। इस संबंध में डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी किशोर ने बताया कि इस बारे में अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें