फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पहले किया योग, फिर धरने पर बैठे ग्रामीण

Sun, 22 Jun 2025 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां को जवाली स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीणों का धरना शनिवार को दसवें दिन पहुंच गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में विकास खंड मुख्यालय पहुंच कर ग्रामीणों ने पहले योगा कर योग दिवस मनाया। इसके बाद पंचायत अमलेला के प्रधान देशराज, पूर्व प्रधान प्रभात चौधरी, पंचायत सदस्य पंकज, अशोक कुमार, रमेश पठानिया और सुभाष मेहरा धरने पर बैठ गए। उधर, कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे एवं जवाली के पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर नगरोटा सूरियां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भावनाओं में बहकर प्रदर्शन करने के बजाय संयम बनाए रखने और सकारात्मक होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें