फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जुरूंडी में गोशाला में लगी आग, दो कमरे जले

Thu, 23 Apr 2026 09:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत जुरूंडी में आग लगने से जाली पशुशाला । जागरूक पाठक
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत वीरवार दोपहर गांव पंचायत जुरूंडी में एक गोशाला में अचानक आग लग गई। दुनी चंद की दो कमरों की गोशाला जल गई। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने शक जाहिर किया है कि हो सकता है किसी ने शरारत की हो जिससे आग लग गई हो। परिवार ने उपमंडलाधिकारी ज्वालामुखी संजीव शर्मा से बात की है। उन्होंने जल्द सहायता का आश्वासन दिया है। कहा है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा जाएगा और निरीक्षण कर उचित मुआवजा प्रभावित को दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें