फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खाई में गिरी महिला मनरेगा मजदूर, टांग टूटी

Sat, 28 Sep 2024 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। विकास खंड धर्मशाला के तहत आती ग्राम पंचायत पंतेहड़ पासू के वार्ड नंबर पांच में एक महिला मनरेगा मजदूर पहाड़ी से गिर गई। इसके चलते उसकी टांग टूट गई। महिला को गंभीर हालत में निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचा गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ग्राम पंचायत पंतेहड़ पासू में कमलेश कुमारी निवासी पासू मनरेगा में दिहाड़ी लगाने के लिए गई थी। इस दौरान पंचायत वार्ड सदस्य की ओर से मांझी खड्ड में मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही थी। जब महिला हाजिरी लगाने के लिए मांझी खड्ड की ओर जा रही थी तो वह खड्ड के साथ एक खाई में गिर गई। खाई में गिरने के बाद महिला मजदूर बेसुध हो गई, जिसे महिला के परिजनों ने निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया।
धर्मशाला में चिकित्सकों ने महिला की टांग की हड्डी को टूटा हुआ पाया, जिसके चलते उसे आगामी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की टांग हड्डी टूट गई है। वहीं, इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी धर्मशाला अभिनीत कात्यायन ने बताया कि मनरेगा मजदूर की जानकारी हासिल कर मुआवजे संबंधी आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें