जवाली/कोटला (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी कोटला के तहत 32 मील में कार सवार से पकड़ी 2.526 किग्रा चरस मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जवाली निवासी रमेश कुमार उर्फ मेशी और उसके बेटे अंकित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने सोमवार को 32 मील में नाकाबंदी के दौरान जिला मंडी के टिक्कर निवासी भरम सिंह से पूछताछ के बाद की है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने जवाली निवासी बाप-बेटे का नाम बताया था। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है कि इतनी मात्रा में चरस को आरोपी कहां से लेकर आए थे। संवाद