फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गेहूं की फसल कटाई के लिए किसानों का बढ़ा इंतजार

Wed, 17 Apr 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा के इंदौरा में पक कर तैयार हुई गेंहू की फसल।
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के मैदानी क्षेत्रों में तैयार हो चुकी गेहूं की फसल पर मौसम कहर ढा रहा है। बारिश के कारण गेहूं की कटाई के कार्य के लिए किसानों को अभी और इंतजार करना होगा। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ और खुशनुमा रहा, लेकिन बुधवार को एक बार फिर जिले में आगामी तीन दिनों तक खराब मौसम का अनुमान जताया गया है। इससे मैदानी क्षेत्र में फसलों को काटने के लिए तैयार बैठे किसानों का इंतजार और अधिक बढ़ सकता है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो बुुधवार से आने वाले तीन दिन तक जिला कांगड़ा के पहाड़ों में हिमपात और मैदानों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि 21 अप्रैल से खराब मौसम से कुछ हद तक राहत तो मिलेगी, लेकिन 22 अप्रैल को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ जाएगा। जिला कांगड़ा की बात करें तो नूरपुर क्षेत्र सहित हिमाचल-पंजाब बॉर्डर के एरिया में ईका-दुका किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी है, लेकिन मौसम खराब रहने के दौर से किसानों को फसल काटने का असमंजस बना हुआ है।


92 हजार हेक्टेयर पर होती है गेहूं की खेती
कृषि विभाग धर्मशाला के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन कुमार की मानें तो जिला कांगड़ा में 92 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। इससे इस साल विभाग की ओर से 4000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी। इसके तहत रियाली मंडी में 1500, मिलवां में 1200, फतेहपुर में 1000 और नगरोटा बगवां में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्र में 300 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जाएगी। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें