पालमपुर मशरूम प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम डॉ ओपी यादवस्त्रोत जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। उद्यान विभाग की ओर से वीरवार को एमडीपी पालमपुर में मशरूम मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के मशरूम और संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें किसानों और प्रगतिशील मशरूम उत्पादकों ने भाग लिया। साथ ही किसान नई तकनीकों से रूबरू हुए। एसडीएम पालमपुर ओपी यादव ने बतौर मुख्य अतिथि किसानों को मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार और आय का बेहतर साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से मशरूम उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। कार्यक्रम में उपनिदेशक उद्यान डॉ. रंजना गुप्ता, उत्कृष्टता केंद्र पालमपुर के अधिकारी-कर्मचारी, डॉ. जितेंद्र पाल और सेवानिवृत्त वैज्ञानिक सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद