सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के तहत गांव फरेढ़ का दो दिवसीय शिवरात्रि मेला 15 फरवरी से शुरू होगा। इस बीच न्यू बाबा सीताराम यूथ क्लब फरेढ़ की ओर से शम्मी मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष अनूप सोनी, नरेश शर्मा, उप प्रधान पंकज कपूर, सचिव संजय कपूर और मुख्य सलाहकार काकू चौधरी चंद्रकांत ने बताया कि हर वर्ष की भांति क्लब की ओर से भगवान शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी शिव मंदिर फरेढ़ से होकर नाल्टी, सुलह, पनापर और परौर होकर फरेढ़ पहुंचेगी। साथ ही भगवान शिव का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता 14 फरवरी को शुरू होगी, जबकि 15 को इसका समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। संवाद