फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रोड़ी-कोड़ी वॉलीबाल प्रतियोगिता का फैंटू क्लब बना विजेता

Tue, 18 Aug 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर के रोड़ी-कोड़ी गांव में 16 टीमों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। फैंटू क्लब अंब ने खिताब अपने नाम किया। जानू क्लब चंडीगढ़ की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण युवाओं को बेहतर अवसर देने के साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाता है। खेलों के माध्यम से ही ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। इस खेल मैदान के निर्माण के लिए कैप्टन संजय पराशर ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। इस दौरान सेवानिवृत्त सूबेदार केवल कुमार सहित आरके क्लब के सदस्य सयम, सौरभ डढवाल, विकास कुमार वर्मा, अभिषेक वर्मा, विशाल डढवाल, राजेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार और कैप्टन बलदेव वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें