फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भरमाड़ के सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर में आज से शुरू होंगे मेले

Sun, 20 Jul 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भरमाड़ के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर। स्तोत्र :  मंदिर कमेटी
विज्ञापन
जवाली/रैहन (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली की भरमाड़ पंचायत में स्थित ऐतिहासिक सिद्ध बाबा शिब्बो थान मंदिर में रविवार से दो माह तक चलने वाले मेलों का शुभारंभ होगा। मेले को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि ठहराव, पेयजल, चिकित्सा और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर कमेटी के महंत सतीश वत्स ने बताया कि श्रद्धालु बाबा की कृपा से पूर्ण स्वस्थ होकर लौटते हैं। बाबा शिब्बो थान की खास बात यह है कि यह मंदिर गुग्गापीर के परम भक्त बाबा शिब्बो को समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें